ईरान के ख़ातमुल अम्बिया एयर डिफेंस बेस के कमांडर ने कहा है कि अमरीका के साथ किसी भी प्रकार की सांठ-गांठ नहीं होगी।
ब्रिगेडियर जनरल फ़रज़ाद इस्माईली ने कहा कि इसका मुख्य कारण यह है कि ईरान और अमरीका के लक्ष्यों तथा हितों में भिन्नता पाई जाती है। उन्होंने ईरान तथा गुट पांच धन एक के बीच परमाणु वार्ता की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस वार्ता में तेहरान की उपस्थिति, इस्लामी गणतंत्र ईरान की सच्चाई को सिद्ध करना है। उन्होंने कहा कि शत्रु, राजनीति और धर्म को अलग बताने की नीति पर काम कर रहा है।
ब्रिगेडियर जनरल फ़रज़ाद इस्माईली ने कहा कि भीतरी और बाहरी शत्रु इस बात का प्रयास कर रहे हैं कि धर्म को अनुपयोगी दिखाया जाए और आयातित स्वतंत्रता तथा झूठी निराशा को प्रचलित किया जाए।
28 अप्रैल 2015 - 17:42
समाचार कोड: 687047
ईरान के ख़ातमुल अम्बिया एयर डिफेंस बेस के कमांडर ने कहा है कि अमरीका के साथ किसी भी प्रकार की सांठ-गांठ नहीं होगी।